हाफ़िज़ इरफान अंसारी* *लोकसभा बदायूं व लोकसभा* *आजमगढ़ के चुनाव* *प्रभारी नियुक्त

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के दिशा निर्देश पर समाजवादी पार्टी अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना इक़बाल क़ादरी व प्रमुख महासचिव यामीन खान ने सहसवान निवासी सपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य हाफिज इरफान अंसारी राष्ट्रीय सचिव अल्पसंख्यक सभा को लोकसभा बदायूं व लोकसभा आजमगढ़ का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया है ‌

ज्ञात होगी श्री इरफान अपनी मेहनत और लगन से राजनीति में प्रदेश में अपनी अलग पहचान बनाई है वह अपने जोशीले भाषण के लिए भी पूरे क्षेत्र में मशहूर हैं

खबर सुनकर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!