बीएसी सेमस्टर 5 के छात्र छात्राओं ने ग्राम बड़ागांव मे घर घर जाकर ग्रामीणों एव बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण किया ।
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। स्वास्थ्य दिवस के मौक़े पर निशांत नर्सिंग कालेज मोहम्मदपुर सफेदाबाद के बीएसी सेमस्टर 5 के छात्र छात्राओं ने ग्राम बड़ागांव मे घर घर जाकर ग्रामीणों एव बच्चो का स्वास्थ्य परीक्षण किया ।
प्रधानाचार्या डा0 जोगिता के निर्देशन मे आयी छात्र छात्राओं की टीम ने ग्राम पंचायत बड़ागांव पंचायत भवन, बाजारों एवं घर-घर जा कर आवश्यकतानुसार बुजुर्गों, महिलाओं एवं बच्चों का वज़न, बीपी, आँखों की जांच, फिज़िकल स्क्रीनिंग आदि कर उन्हें उचित परामर्श एवं दवा वितरित करते हुए व्यायाम पौष्टिक आहार की जानकारी प्रदान की।प्रधानाचार्या डा0 जोगिता ने स्वस्थ जीवनशैली के लाभों को अनुभव करने और स्वस्थ संवेदनशीलता को बढ़ावा देने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य हमारा सबसे बड़ा धन है और इसे संरक्षित रखना हमारी जिम्मेदारी है और इस के लिए दिनचर्या को नियमित करते हुए पौष्टिक आहार का सेवन एवं शारीरिक व्यायाम अत्यंत आवश्यक है।
नर्सिंग स्टाफ विकटोरिया जॉन टीचर रिचा की अगुवाई मे बीएसी के छात्र विवेक मौर्य, बैशाली राजपूत, सौम्या सिंह, शिल्पी मौर्य, तान्या तिवारी, शांती, निकिता, सोनिया मौर्य, शैलेश कुशवाहा सहित अन्य छात्र छात्राओ ने स्वास्थ्य् परीक्षण मे भाग लिया।

