डीएम के समक्ष हुई गेहूं की क्राॅप कटिंग

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूँ: 09 अप्रैल। जिलाधिकारी मनोज कुमार ने मंगलवार को ब्लॉक जगत के ग्राम खुनक में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत मौसम रबी वर्ष 2023-24 के अंतर्गत गेहूं की फसल की क्रॉप कटिंग अपने समक्ष करवाई।

करीब 43.33 वर्ग मीटर में 26 किलो 500 ग्राम गेहूं की उपज प्राप्त हुई। इस प्रकार यह एक बीघे में करीब 5.25 कुंतल तथा एक हेक्टेयर में करीब 60 कुंतल की फसल उपज प्राप्त हुई।
जिलाधिकारी ने बताया कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना अंतर्गत मौसम रबी वर्ष 2023-24 के लिए जनपद बदायूं के लिए फसल लाही, सरसों, मसूर व गेहूं की फसल नोटिफाईड है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को ब्लॉक जगत के ग्राम खुनक में क्रॉप कटिंग करवाई गई।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!