नगर की रजा मस्जिद में माहे रमजान के पवित्र महीने में तरावीह की नमाज में कुरआन शरीफ मुकम्मल होने सभी ने खुशी का इजहार किया
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली। नगर की रजा मस्जिद में माहे रमजान के पवित्र महीने में तराबीह की नमाज में कुरान शरीफ मुकम्मल होने के बाद मस्जिद में जश्न ए मुकम्मल ए कुरान मनाया गया। उसके बाद देश में अमन चैन के लिए दुआएं की गई। रजा मस्जिद में हाफिज शरीफ रजा जामी ने बेहद खूबसूरत अंदाज में कुरआन ए पाक सुनाया। नमाजियों ने तरावीह में कुरान पाक को बड़ी मोहब्बत व सुकून के साथ सुना। इस मौके पर नातो मनकबत की महफिल सजाई गई। हाफिज शरीफ अहमद जामी ने अपने खिताब में कहा रमजान के महीने की इबादत का अजर अल्लाह पाक अपने हाथों से अता करता है। महफिल को हाफिज शादाब रजा उवैसी, मुफ्ती मोहम्मद आलम, हाफिज अब्दुल कादिर, हाफिज मजहर खान, हाफिज फुरकान, हाफिज कादिर, मोहम्मद अहमद रजा, फरमान रजा नूरी, मौलाना मोहम्मद आमिल रजा, हाफिज मुक्तादिर, अरमान रजा ने भी खिताब किया। इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन अबरार अहमद, चांद मंसूरी, हाजी रफीक, राशिद मंसूरी, बाबू कुरेशी, रफीक कुरैशी, असलम मंसूरी, फैजान मंसूरी, शाहनवाज मंसूरी, अलीम कुरैशी, जैद मंसूरी, फरीद कुरैशी, शबरेज कुरैशी आदि मौजूद रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

