कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसें सतीश शर्मा

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी

मसौली बाराबंकी । कांग्रेस शासन काल में दुश्मन देश द्वारा हमारे सैनिकों के सिर काटकर अपमानित करता था भाजपा शाशन आया अभिनंदन पाकिस्तान पहुंच गया सरकार की हनक देखो ससम्मान सैनिक को भारत को भेजा कतर में जासूसी के लिए देश के कई नागरिकों को फांसी की सजा सुनाई गई किंतु नरेंद्र मोदी सरकार ने उन्हें आदरसहित छुड़ा कर लाये यह उद्गगार भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित सद्भाव संगम विश्वनाथ मैरिज लान में खाद्य एवं रसद राज्य मंत्री सतीश शर्मा ने व्यक्त किए उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री जी ने सबका साथ सबका विश्वास सबका विकास के नारे को ईमानदारी से चरित्रार्थ करते हुए किसानों को छ हजार रुपये प्रतिवर्ष खाद बीज की उपलब्धता कराई वहीं हर वर्ग के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी यह केवल ट्रेलर है तीसरी बार सत्ता में आने पर विकास की पूरी पिक्चर बाकी है जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य जिला पंचायत अध्यक्ष रामसिंह वर्मा उर्फ भुल्लन जिला उपाध्यक्ष अम्बरीष रावत ने मोदी जी के चार सौ पार का नारा को कामयाब बनाने के लिए सभी कार्य कर्ताओं का आवाह्न किया इस पर उपस्थित जनसमूह ने हाथ उठाकर समर्थन किया अपने अन्तिम भाषण में लोकसभा प्रत्याशी राजरानी रावत सभी कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों से निवेदन करते हुए कहा कि क्षेत्र बहुत बड़ा है मेरे तीस साल के राजनीतिक सेवाओं से सभी परिचित हैं इसलिए सभी लोग मुझे विजयी बनाकर मोदी जी के विकसित भारत बनाने का सपना पूरा करें सभा में मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में जिला पंचायत सदस्य मनोज सोनी भाजपा नेता अमित वर्मा पूर्व ब्लाक प्रमुख बुधराम रावत मसौली मण्डल अध्यक्ष केवल प्रसाद वर्मा जैदपुर संजय अवस्थी ग्राम पधान अनिल वर्मा,गुरु सरन वर्मा, नारेन्द वर्मा, उमाकांत वर्मा, भाजपा नेता व ग्राम प्रधान चिलौंकी सोमनाथ राजपूत अजय वर्मा,अनिल वर्मा क्षेत्र के बी डी सी ग्राम प्रधान भाजपा के संस्थापक पदाधिकारी कार्यकर्ता डा0 यमुना शरण वर्मा , नितिन मौर्य, ब्रजराज सिंह, रामबिलास पासवान, प्रदीप राठौर, संतप्रसाद यादव सिद्धौर हरख हैदर गढ के ब्लाक प्रमुख एवं उनके प्रतिनिधि सहित भारी संख्या में कार्यकर्त्ता पार्टी पदाधिकारी उपस्थित थे

Don`t copy text!