ईद उल फितर का त्यौहार नगर व क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली। ईद-उल-फितर का त्यौहार नगर व क्षेत्र में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदगाह के साथ दरगाह और मस्जिदों में नमाज अदा की। नमाज के बाद एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी।

गुरुवार को ईद की नमाज ईदगाह पर काजी इजहार अशरफी ने अदा कराई। इधर मस्जिद बिलाल में हाफिज शादाब रजा ओवैसी ने, नफीस मस्जिद में हाफिज मजहर खान ने, जामा मस्जिद में हाफिज मुक्तादिर अहमद ने नमाज अदा कराई। खानकाह मस्जिद में इमाम अब्दुल वसी सालमी ने, बड़ी मस्जिद में हाफिज आमिल रजा ने, इब्राहिम खां वाली मस्जिद में हाफिज इज्जत अली ने नमाज अदा कराई। मरकज वाली मस्जिद में नसीम अख्तर कासमी ने नमाज अदा कराई। कादरी मस्जिद में मौलाना अहमद हसन ने और मुंसीफी बाली मस्जिद में हाफिज मोहम्मद इमरान ने नमाज अदा कराई।इस मौके पर एसडीएम कल्पना जायसवाल, नगर पालिका चेयरमैन अबरार अहमद, नायब तहसीलदार गिरजा शंकर यादव, कोतवाल सुनील कुमार अहलावत, ईओ अनूप राय, एसआई विनोद द्विवेदी, हाजी रफीक खां, सपा नगर अध्यक्ष वाजिद खान, काजी शाहनवाज खा, राशिद मंसूरी, हाजी तस्लीम ख़ान, सभासद सफीक अहमद सलमानी, शौकत अली खा, जहीर अहमद ऑटो, आकिल अंसारी, अनबार अहमद सैफी, मदरसा फैजान ए रजाए मुस्तफा के सदर इरशाद खां, शाहिद हसन खां, सलीम खां, शेर मौहम्मद सिद्दीकी, मशरूर अब्बासी, रहीस ठेकेदार, मुन्ने खां, तारिक खां, नकी अंसारी, सभासद बाबू फारूकी आदि मौजूद रहे। नगर पालिका द्वारा मस्जिदों व ईदगाह पर विशेष सफाई अभियान चलाया गया। मस्जिदों व ईदगाह के बाहर साफ सफाई कर चूना भी डाला गया। ईओ अनूप राय ने नगर के साथ मस्जिदों व ईदगाह पर साफ सफाई की व्यवस्था को परखने के लिए निरीक्षण किया। ईद के मद्देनजर सभी मस्जिदों और ईदगाह पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!