प्राथमिक विद्यालय में वार्षिक उत्सव एवं पेटीएम बैठक का आयोजन किया गया

मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान।  प्राथमिक विद्यालय केशों की मढैया में वार्षिक उत्सव एवं पेटीएम बैठक का आयोजन किया गया फूल एवं गुब्बारों से सुसज्जित  विद्यालय में विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य एवं अभिभावक उपस्थित हुए!सत्र 2023 24 में प्रत्येक कक्षा से चयनित टॉप 3 बच्चों को विद्यालय की ओर से समिति अध्यक्ष श्री नेमपाल ने सम्मानित किया वार्षिक उत्सव के इस अवसर पर विद्यालय में खेलकूद का भी आयोजन किया गया चयनित बच्चों को प्रधानाध्यापक द्वारा पुरस्कृत किया गया साथ ही प्रधानाध्यापक द्वारा उपस्थित समिति सदस्यों एवं अभिभावकों से नवीन नामांकन पर चर्चा करते हुए अनुरोध किया गया कि ज्यादा से ज्यादा नामांकन में अपना सहयोग दें कोई भी बच्चा नामांकन से वंचित न रह जाए अंत में उपस्थित सभी सदस्य एवं अभिभावकों का सूक्ष्म जलपान के पश्चात कार्यक्रम का समापन किया गया।

 

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) सहसवान- बदायूं*

Don`t copy text!