पीड़ित आढतियों ने खाद्य एवं रसद मंत्री को प्रार्थनापत्र देकर लगाई न्याय की गुहार

मसौली बाराबंकी । बाराबंकी – गोंडा मार्ग पर स्थित नवीन सब्जी मंडी मे दबंग आढतिये अपनो दबंगई के बल पर आधा दर्जन से अधिक रजिस्टर्ड आढतियों को मंडी मे बैठने तक नही दे रहे हैं । उनके नाम एलाट टीनशेडों पर वह जबरन काबिज हैं । पीड़ित आढतियों ने खाद्य एवं रसद मंत्री को प्रार्थनापत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है ।

पत्र मे कहा गया है कि वर्मा ट्रेडिंग कम्पनी , विनोद-विमलेश एंड कम्पनी , बजरंग आलू कम्पनी , शिवाजी एण्ड ज्ञान ट्रेडर्स , मोहम्मद रिजवान एंड राम नारायण कम्पनी, अरूण एंड कम्पनी , विकास एंड ब्रदर्स कम्पनी उक्त सब्जी मंडी के रजिस्टर्ड आढतिये हैं जिनके लिये मंडी मे टीन शेड आरक्षित हैं । लेकिन समुदाय विशेष के दबंग आढतियों ने उनके लिए आरक्षित स्थल पर जबरन कब्जा कर रखा है ।
पीड़ित आढतियो का कहना है कि वह लोग जब अपनी दूकान लगाते हैं तो दबंग लोग उनकी दूकानों को तहस नहस कर देते हैं तथा उनकी कोई सुनवाई नही हो रही है ।

Don`t copy text!