एसबीबी पब्लिक स्कूल में सत्र 2024 25 की प्रथम एक्टिविटी सदन बोर्ड सज्जा प्रतियोगिता में सभी प्रमुख, उप- प्रमुख एवं बच्चों ने बहुत ही आकर्षक सुंदर बोर्ड सजाये

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली। एसडीबी पब्लिक स्कूल में सत्र 2024-25 की प्रथम एक्टिविटी सदन बोर्ड सज्जा प्रतियोगिता में सभी प्रमुख, उप-प्रमुख एवं सहयोगी शिक्षक/शिक्षिकाओं एवं बच्चों ने बहुत ही आकर्षक व सुंदर बोर्ड सजाये। एवं अपने-अपने शीर्षक के महत्व को दर्शाते हुए बहुत ही अच्छी-अच्छी जानकारियां उपलब्ध कराने वाले चित्र सजाए गए। इस प्रतियोगिता का परिणाम विद्यालय के निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय द्वारा घोषित किया गया। सदन सज्जा के परिणाम आशा के अनुरूप रहे। प्रधानाचार्या मीनू एल बत्रा ने सभी इंचार्ज व शिक्षक शिक्षिकाओ एवं बच्चों को शुभकामनाएं व बधाई दी। कार्यक्रम प्रभारी शारदा बाबेजा ने सभी को भविष्य में और अधिक अच्छा करने की प्रेरणा दी। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर गंगा हाउस व प्रहलाद हाउस ने बाजी मारी जिनके शीर्षक थे नवरात्रि व रामनवमी द्वितीय स्थान पर ध्रुव (वैशाखी) एवं तृतीय स्थान पर यमुना हाउस (अम्बेडकर जयंती) रहे। सदन इंचार्ज रोमा श्वेता गुंजन एवं प्रिया ने अपनी-अपनी टीम के साथ मिलकर सराहनीय कार्य किया। इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों को कुछ नया व अच्छा तथा ज्ञानवर्धक करने की प्रेरणा देती हैं। इस अवसर पर समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।

*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

Don`t copy text!