अमरीका, फ़्लोरेडा हवाई अड्डे पर हज़ारों गाड़ियां जलकर राख हो गयीं
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
अमरीकी राज्य फ़्लोरेडा के एक अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हज़ारों गाड़ियां जलकर राख हो गयीं।
सीएनएन के अनुसार साऊथ वेस्ट फ़्लोरेडा इन्टरनेश्नल हवाई अड्डे पर खड़ी साढ़े तीन हज़ार रेन्ट कारें रविवार को चलकर राख हो गयीं।
इस रिपोर्ट के अनुसार रविवार को लगने वाली इस आग ने 15 एकड़ के क्षेत्रफल को अपनी लपेट में ले लिया और इसको बुझाने में 18 घंटे लग गये।
संबंधित अधिकारियों का कहना है कि आग लगने की वजह अभी तक पता नहीं चल सकी है और जांच जारी है।

