अफ़ग़ान सरकार और तालेबान के बीच वार्ता फिर स्थगित

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

अफ़ग़ान सरकार और तालेबान के बीच क़ैदियों की रिहाई के संबंधमं होने वाली वार्ता स्थगित हो गयी।
तसनीम न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार तालेबान के राजनैतिक कार्यालय के प्रवक्ता सुहैल शाहीन ने कहा कि तालेबान ने क़ैदियों की रिहाई की पुष्टि करने के लिए क़ैदियों से संबंधित कमीशन की एक तकनीकी टीम काबुल भेजी थी क्योंकि अफ़ग़ान सरकार के वादे के अनुसार तालेबान क़ैदियों की रिहाई का क्रम शुरु होना था किन्तु अफ़सोस कि विभिन्न बहानों से क़ैदियों की रिहाई स्थगित कर दी गयी।
तालेबान के प्रवक्ता सुहैल शाहीन के बयान में आया है कि इस आधार पर तालेबान का प्रतिनिधि मंडल कल से परिणामहीन बैठकों में शामिल नहीं होगा। तालेबान के राजनैतिक कार्यालय के प्रवक्ता का बयान ऐसी स्थिति में सामने आया है कि अफ़ग़ानिस्तान की स्थानीय संस्थाओं के प्रमुख मतीन बेग के अनुसार दोनों पक्षों के क़ैदियों की रिहाई में विलंब के कारण तालेबान की ओर से अपने 15 सरग़नों की रिहाई पर बल बढ़ गया है।
अफ़ग़ान सरकार और तालेबान के प्रतिनिध मंडलों ने पिछले सप्ताह से अपने अपने क़ैदियों की रिहाई और अंततः युद्ध विराम के लिए वार्ता शुरु की है।

Don`t copy text!