वन स्टॉप सेंटर में मांग भरी जयमाला पहनाई नंद नंदोई पति के साथ ले गए अपने घर पीड़िता ने शारीरिक शोषण का लगाया आरोप नामजद रिपोर्ट दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं । बदायूं के वन स्टाप सेंटर में प्रेम प्रसंग के चलते पति ने हिंदू रीति रिवाज के अनुसार प्रेमिका की सिंदूर से मांग भरी एक दूसरे ने जयमाला पहनाकर एक दूसरे का जीवन भर के लिए साथी चुनते हुए बचन निभाने का किया वायदा नन्द नंदोई तथा पति अपने घर विदा ना करा कर नंद नंदोई के घर आवला ले गए जहां पति ने उसका शारीरिक शोषण किया l वहीं पति, नंद ब नंदोई ने नंदोई तथा पति के दोस्त के साथ भी शारीरिक संबंध बनाए जाने के लिए दवाब बनाया जिसका पीड़िता ने विरोध किया /उपरोक्त लोगों ने गाली गलौज मारपीट करते हुए जान से मार देने की धमकी देकर घर से निकाल दियाl पीड़िता ने तथाकथित पति उसकी बहन तथा बहनोई दोस्त सहित पांच लोगों के विरुद्ध मामले की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई हैं l

थाना मूसाझाग क्षेत्र के एक ग्राम निवासी युवती ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उसका वर्ष 2022 के दौरान अरुण मिश्रा पुत्र रविंद्र मिश्रा से प्रेम प्रसंग चल रहा था बन स्टाप सेंटर में हुई मुलाकात के दौरान अरुण मिश्रा ने उसकी मांग में सिंदूर भरते हुए दोनों ने एक दूसरे को जयमाला पहनाते हुए एक दूसरे को जीवनसाथी चुन लिया तथा जीवन भर साथ निभाने का वचन लिया l
तत्पश्चात अरुण मिश्रा मुझे अपने घर ना ले जाकर अपनी बहन सोनी मिश्रा बहनोई राजीव अपने घर आवला ले गए जहां पति अरुण मिश्रा द्वारा उसका शारीरिक शोषण किया गया सोनी मिश्रा घर से अरुण मिश्रा के जाने के बाद कमरे में बंद करके दरवाजे पर ताला लगा देती थी पूरे दिन प्रार्थनी घर के अंदर ही तड़पती रहती थी जैसे-जैसे समय गुजरता गया पति अरुण मिश्रा उसकी बहन सोनी मिश्रा एक राय होकर अरुण मिश्रा के बहनोई राजीव तथा दोस्त कल्लू यादव के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए दबाव डालने लगे जब प्रार्थनी ने विरोध किया तो उपरोक्त मारपीट गाली गलौज करते हुए जान से मार देने की धमकी देने लगे l
पीड़िता ने उपरोक्त लोगों के विरुद्ध धारा 493,323,342,506 मैं नाम जद रिपोर्ट दर्ज कराई है l

*मुकीम अहमद अंसारी बदायूं*

Don`t copy text!