महिला शस्क्तिकरण एवं आजीविका मिशन को बढ़ावा देने के लिए एल. टी. फाउंडेशन द्वारा ब्यूटिशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ संपन
मुकीम अहमद अंसारी
बदायूं। शाहजहांपुर नेचर बायो फूड्स एवं एल० टी० फॉउंडेशन, कलान के सौजन्य से कलान जनपद शाहजहांपुर परियोजना के किसानों के परिवार की महिलाओं के लिए महिला शस्क्तिकरण एवं आजीविका मिशन को बढ़ावा देने के लिए एल. टी. फाउंडेशन द्वारा ब्यूटिशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत एल. टी. फाउंडेशन कलान प्रक्षिक्षण केंद्र से की गयी ।

संस्था के परियोजना प्रबंधक डॉ सत्यप्रिय सिकरवार द्वारा बताया गया कि इस प्रशिक्षण को प्राप्त करने से किसान परिवार की महिलाओ का शसक्तीकरण होगा और रोजगार के अवसर मिलेंगे तथा किसान परिवारों की आय में वृद्धि होगी और उनके जीवन स्तर में सुधार हो सकेगा। उल्लेखनीय हैं, कि संस्था द्वारा जिले में विभिन्न गतिविधियाँ जैसे सोलर टॉर्च, स्वच्छ पेयजल, गाँवो में मूलभूत सुविधार्यों का विकास करना जैसे स्कूलों का आधुनिकीकरण एवं नवीनीकरण करना आदि कार्यक्रम संचालित किये जा रहे हैं ।। परियोजना के कृषक समिति के अध्यक्ष श्री नवरत्न सिंह ने ब्यूटिशियन प्रशिक्षण कार्यक्रम में समिल्लित प्रतिभागियो को शुभकामनाये दी तथा कहा कि सभी महिलाये इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर भाग ले, जिससे प्रशिक्षण उपरांत रोजगार सृजन हो तथा किसान परिवार की आय में वृद्धि होगी। इस मौके पर डॉ सत्यप्रिय सिकरवार, श्री मान बहादुर, श्री थानेश्वर सिंह, श्री अनिल सिंह, श्री मुनेश कुमार, श्री अरुण कुमार, श्री अजीत सिंह, श्री योगेश बाबु, श्री विधाराम, कुमारी दीपा, श्री अंकित गुप्ता व अन्य प्रतिभागी उपस्थित रहे ।
*मुकीम अहमद अंसारी संवाददाता (एसएम न्युज 24 टाइम्स) बदायूं*

