मां कामाख्या शक्तिपीठ धाम पर हनुमान जन्मोत्सव हर्षोउल्लास के साथ बनाया गया

मुकीम अहमद अंसारी

इस्लामनगर। गांव गड़ी खानपुर में मां कामाख्या शक्तिपीठ धाम पर हनुमान जन्मोत्सव हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। प्रातः काल सर्वप्रथम 501 गोलों की आहुति दी गई, फिर सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। दोपहर बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। उक्त शक्तिपीठ पर नवरात्रि पर मेला लगता है, साथ ही भव्य शोभा यात्रा भी निकाली जाती हैं। इसमें कई जनपदों से बहुत से कलाकार आते है। कमेटी के सदस्यों में स्पर्श, नीरज, अनुराग, विनीत कश्यप, जवींद्र शिखर आदि की भूमिका सराहनीय रही। कमेटी अध्यक्ष संजीव सक्सेना ने बताया कि इस नवरात्र कार्यक्रम का समापन हो गया।

*मुकीम अहमद अंसारी बदायूं*

Don`t copy text!