फौजी के मकान से लाखों के जवरात और कीमती सामान चोरी

मुकीम अहमद अंसारी

बदायू- शहर की राजनगर कालोनी में रहने वाले फौजी के मकान के ताले तोडकर अज्ञात चोर लगभग चार लाख मूल्य के जेवरात के अलावा लाखों का कीमती सामान चुरा कर ले गए।

बताया जाता है कि शहर के सिविल लाईंस क्षेत्र की राजनगर कालोनी निवासी सोमदेव बीएसफ में तैनात हैं और उनकी पत्नी अनीता बीेते दिवस अपने मकान में ताले डालकर अपने मायके में आयोजित एक वैवाहिक समारोह में सहभागिता करने मउ गई थीं। फौजी की पत्नी के अनुसार उनके मकान के ताले टूटने की सूचना पडोसियों ने उनको दी तो वह अपने मकान पर पहुंची और मकान के अंदर गई तो सारा सामान तितर – बितर पडा था। ग्रहस्वामिनी के अनुसार उनके मकान में ताले तोडकर घुसने वाले चोर लगभग चार लाख के जेवरात, पच्चीस हजार की नगदी के अलावा सीसीटीवी कैमर एवं उसकी डीवीआर, एलइडी टीवी, बर्तन पंखे के अलावा एक मोबाइल फोन चुराकर ले गए हैं। इस मामले की सूचना सिविल लाईंस पुलिस को दी गई है सूचना मिलते ही चोरी वाले मकान पर पहुंचकर पुलिस ने जांच पड़ताल की और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है महिला ने थाने पर लिखित शिकायत कर चोरों को पकड़ने की मांग की है।

Don`t copy text!