पत्नी ने अपने भाइयों को बोल कर करवा डाली पति की हत्या । गिरफ्तार

शमीम अंसारी बाराबंकी

गैर इरादतन हत्याभियुक्ता मृतक की पत्नी सहित 4 अभियुक्त गिरफ्तार

बाराबंकी। दिनांक 24.04.2024 को वादी विजय कुमार मिश्रा पुत्र मन्नालाल मिश्रा निवासी सहरी मजरे झरसवां थाना बड्डूपुर जनपद बाराबंकी ने थाना बड्डूपुर पर तहरीर दी कि दिनांक 23.04.2024 को शाम करीब 04.30 बजे उनके बहू व बेटे चन्द्रप्रकाश में आपसी विवाद हो गया जिसको लेकर उनकी बहू क्षमा पत्नी स्व0 चन्द्रप्रकाश द्वारा अपने भाईयों 1.हिमांशु वाजपेई उर्फ लालू, 2. विकास वाजपेई 3. सुधांशू वाजपेई 4.दिव्यांशू वाजपेई पुत्रगण उदय प्रताप वाजपेई 5. मोनू उर्फ आकाश वाजपेई पुत्र सत्यप्रकाश वाजपेई निवासीगण मो0 कादिराबाद कस्बा व थाना रामनगर जनपद बाराबंकी 6. प्रदीप शुक्ला पुत्र अहिरवादीन शुक्ला निवासी ऐबावाजिदपुर थाना मसौली जनपद बाराबंकी को बुलाकर एक राय होकर उनके बेटे को मारा-पीटा व ईटों से कूचकर मरणासन्न अवस्था मे कर दिये तत्पश्चात उनको जिला चिकित्सालय बाराबंकी उपचार हेतु ले जाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा उनके बेटे को मृत घोषित कर दिया। उक्त के आधार पर थाना बड्डूपुर पर मु0अ0सं0 130/2024 धारा 34/304 भादवि पंजीकृत किया गया।
उक्त घटना से सम्बन्धित अभियुक्तगण की गिरफ्तारी के आदेश पर थाना बड्डूपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 24.04.2024 को अभियुक्तगण 1.क्षमा(मृतक की पत्नी) 2. हिमांशु वाजपेई उर्फ लालू 3. विकास वाजपेई 4. सुधांशू वाजपेई को गिरफ्तार व 5. बाल अपचारी को संगम चौराहे के पास संरक्षण में लिया गया।

Don`t copy text!