कई जगहो पर सोशल डिस्टेंसिंग की जमकर  उड़ाई जा रही धज्जियां

नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

त्रिवेदीगंज बाराबंकी। कोराना वायरस को लेकर पूरे देश में सरकार संपूर्ण लाक डाउन कर लोगो को बचाने के प्रयास में लगी हुई है वहीं थाना लोनी कटरा क्षेत्र के अन्तर्गत खैरा कनकू स्तिथ बम भोल किसान सेवा केंद्र ग्रामीण पेट्रोल पम्प पर लोगो द्वारा  सोशल डिस्टेंसिंग व लाक डाउन की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है सूत्रों की माने तो बताया जा रहा है कि 15 जिलों में हॉटस्पॉट को चिन्हित कर पूरी तरह से सील किया है जिसको लेकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों के द्वारा खेती करने के लिए डीजल लेने की भीड़ लग गई जिसके चलते खैरा कनकू स्थित पेट्रोल पम्प पर लोगो का जमावड़ा लग गया वहीं लोगो ने डीजल भरवाने को लेकर सोशल डिस्टेंसिग व लाक डाउन का उलंघन करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं वहीं लोगो के द्वारा सोशल डिस्टेंसिंग व लाकडाउन का पालन करने को लेकर लोनी कटरा की पुलिस भी ग्रामीणों से लगातार अपील कर रही है और ग्रामीणों को कोराना महामारी से बचाने को लेकर समझाने में लगी हुई हैं लेकिन ग्रामीण पुलिस के समझाने के बावजूद भी सोशल डिस्टेंसिग का पालन नहीं कर रहे हैं तो वहीं थाना लोनी कटरा प्रभारी नित्यानंद सिंह का कहना है कि एक दिन पहले हमने ग्रामीणों को समझाया था तो सभी लोग सोशल डिस्टेंसिंग से डीजल को ले रहे थे। मामला संज्ञान में आया हुआ है जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

नितेश मिश्रा एसएम न्यूज़24टाइम्स प्रभारी मंडल फैजाबाद उत्तर प्रदेश

Don`t copy text!