सहायक अध्यापिका पर विद्यालय आते जाते समय रखता है गलत नजर आरोपी के विरुद्ध कराई नामजद रिपोर्ट दर्ज

मुकीम अहमद अंसारी

बदायूं : थाना बिनावर क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात सहायक अध्यापिका ने थाने में एक नामजद आरोपी पर विद्यालय आते जाते समय गलत नजर रखकर स्कूटी से पीछा करने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है l

सहायक अध्यापिका ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि वह क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात है जो बरेली से प्रतिदिन आती जाती है गौरव गुप्ता नाम का एक व्यक्ति स्कूटी संख्या यूपी 24 जे 2366 से उसका प्रत्येक दिन पीछा करता है तथा उसे पर गलत निगहा रखता है गौरव गुप्ता ने उसके पति के मोबाइल नंबर पर भी 26/ 27 मार्च को फोन करके धमकाया था l
सहायक अध्यापिका ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि अगर उसके तथा उसके परिवार के साथ कोई बड़ा हादसा या घटना होती है तो उसका जिम्मेदार गौरव गुप्ता पुत्र ना मालूम जनपद बदायूं होगा l
सहायक अध्यापिका ने पुलिस से अपनी तथा परिवार की सुरक्षा का बंदोबस्त कराए जाने की भी मांग की है पुलिस ने पीड़िता के प्रार्थना पत्र पर मारुति के विरुद्ध धारा 354 घा मैं अपराध पंजीकृत कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है l

*मुकीम अहमद अंसारी बदायूं*

Don`t copy text!