मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सेल्फी प्वाइंट लगाया गया

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली। नगर के एआर फिलिंग सेंटर पर रोटरी क्लब द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सेल्फी प्वाइंट लगाया गया है। जहां लोग सेल्फी लेकर लोगों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने के उद्देश से अपना फोटो सोशल मीडिया पर वायरल कर रहे हैं। रोटरी क्लब के अध्यक्ष मनोज माहेश्वरी ने कहा हर भारतीयों को मतदान करने के अधिकार पर गर्व होना चाहिए। उन्होंने कहा मतदान का प्रतिशत बढ़ाना हम सब की एक बड़ी जिम्मेदारी है। वरिष्ठ रोटेरियन रवि प्रकाश अग्रवाल ने कहा हमें वोट डालने का जो अधिकार है, इसका हमें उपयोग करना चाहिए। 7 मई को कोई भी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने से वंचित न रहे। इस अवसर पर विजय कुमार अग्रवाल, सुभाष चन्द्र अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, संजय गर्ग, संदीप रस्तोगी, आलोक गर्ग, मुदित अग्रवाल, अनमोल गर्ग, विपिन अग्रवाल टीटू, अनिल गुप्ता, विनीत कुमार अग्रवाल, विनय शर्मा, देवेंद्र सिंह चौहान, नवीन कुमार, डा. जितेंद्र वार्ष्णेय, डा. प्रवीन शर्मा आदि मौजूद रहे।

*मुकीम अहमद अंसारी बदायूं*

Don`t copy text!