मसौली बाराबंकी। एक सप्ताह पूर्व गायब हुए युवक का शव गांव मे ही स्थित एक तालाब से बरामद हुआ मृतक लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित रसौली गांव मे एक आरा मशीन पर काम करता था। सफदरगंज पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम रसौली निवासी 55 वर्षीय विक्रम यादव पुत्र विशेषर गांव मे ही स्थित असलम राइन की आरा मशीन पर काम करता था जो बीते एक सप्ताह पूर्व से लापता था। मंगलवार की दोपहर गांव के कुछ लड़के आबादी के अंदर ही स्थित डीगिया की ओर गये तो देखा कि किसी युवक का सिर तालाब मे दिख रहा जिसकी सूचना फैलते ही भीड़ लग गयी सूचना पर पहुंची सफदरगंज पुलिस ने शव को तालाब से निकलवा कर शिनाख्त की कोशिश की तो शव की पहचान विक्रम यादव के रूप हुई। मृतक के पुत्र सुनील यादव ने बताया कि पापा मंगलवार की शाम को घर से निकले थे जो वापस नही आये जिनकी खोज् नाते एव रिस्तेदारी मे की जा रही थी जानकारी मिली है कि मृतक शराब का आदी था जो घर से बिना बताये निकल जाते थे पिछले मंगलवार की दोपहर घर पर खाना खाने के बाद गये थे दुबारा वापस नही आये थे । पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
Related Posts

