गठबंधन प्रत्याशी तनुज पुनिया को जिताने के लिए घर घर वोट मांग रही शकीला कुर्रेशी
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी
बाराबंकी लोकसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे नजदीक आ रही है वैसे वैसे सभी पार्टियों अपना-अपना जोर लगा रही है चाहे वा समाजवादी पार्टी और कांग्रेस हो या फिर भाजपा या फिर अन्य पार्टी सभी पार्टियों के कार्यकर्ता अपने-अपने प्रत्याशियों को जीतने के लिए कड़ी से कड़ी मेहनत कर रहे हैं अब देखना यह है किसकी मेहनत रंग लाती है

इसी क्रम में जनपद बाराबंकी समाजवादी पार्टी महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष शकीला कुरेशी ने कुर्सी विधानसभा क्षेत्र में घर घर जाकर गठबंधन प्रत्याशी तनुज पूनिया को जीतने के लिए अपील की उन्होंने कहा कि भाजपा का एक नारा था 400 पारा का नारा लगा रही है मगर ऐसा लगता है कि जनता का रुझान गठबंधन कि ओर है ।जनता सभी की राजनीति समझ चुकी है और वह अपने मन मुताबिक मतदान करेगी बगैर किसी भेदभाव के। भाजपा सरकार की महंगाई को देखकर इस बार जनता एक बार फिर पुराने दिन पाना चाह रही है अबकी बार कांग्रेस सरकार बनने जा रही है। लोकसभा बाराबंकी में विकास पुरुष पीएल पुनिया के पुत्र तनुज पुनिया जी चुनाव मैदान में हैं जो सरल स्वभाव शिक्षित एवं बिना भेदभाव के जनपद में कार्य कर रहे हैं मेरा आप लोगों से गुजारिश है कि इस बार चुनाव में हाथ के पंजे वाला बटन दबा के गठबंधन प्रत्याशी तनुज पूनिया को भारी मतों से विजय बनाए।
मामून अंसारी जिला ब्यूरो चीफ बाराबंकी

