दबँगो द्वारा सार्वजनिक नाली का पानी ग्रामीण परेशान

अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी मे

मसौली बाराबंकी। दबँगो द्वारा सार्वजनिक नाली का पानी बंद कर देने से बीते कई महीनो से ग्राम पंचायत अम्बौर के मजरे भनवापुर के मुख्य मार्ग पर घरो से निकलने वाले गंदे पानी का जलभराव बना हुआ है भुक्तभोगी ग्रामीणों ने ब्लाक से लेकर जिले तक गुहार लगाने के बाद भी न्याय न मिलने से ग्रामीण हताश व परेशान है।
विकास खण्ड मसौली के अंतर्गत ग्राम पंचायत अम्बौर के मजरे भनवापुर निवासी आशीष कुमार यादव पुत्र रामसरन सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बीते 40 वर्षो से पिछडी जाति की आबादी का पानी गांव के बाहर स्थित तालाब मे जाता था जिसे भनवापुर निवासी उत्तम दीक्षित ने सरहंगी दिखाते हुए सार्वजनिक नाली को बंद कर दिया है और कहते हैं कि हम लोगो की आबादी ऊँची जाति की है इसलिए शुद्रो की आबादी का पानी यहां से नही निकलेगा। ग्रामीण आशीष ने जल निकासी को लेकर ब्लाक एव जिला मुख्यालय तक न्याय की गुहार लगा चुका है तथा मसौली ब्लाक मुख्यालय पर तैनात अवर अभियंता से लेकर हल्का लेखपाल तक जांच कर चुके है जिसमे सभी अधिकारियो ने उक्त सार्वजनिक नाली से अतिक्रमण हटाने की रिपोर्ट लगा चुके है परन्तु दबँग विपक्षी सारी रिपोर्टों को दरकिनार कर दबँगई पर उतारू है जबकि ब्लाक की जाँच रिपोर्ट मे उक्त कार्य को कार्ययोजना मे शामिल कर लिया गया है लेकिन फिर भी उक्त नाली का निर्माण नही कराया जा रहा हैं नतीजा यह है कि बीते कई माहो से उक्त मुख्य मार्ग पर घरो से निकलने वाला गंदा पानी भरा हुआ हैं जिससे जहा संक्रामक बीमारी फैलने की अशंका बनी हुई है वही लोगो को आने जाने मे दिक्क़ते हो रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जलनिकासी की समस्या के निस्तारण की मांग की है।

Don`t copy text!