शाहवपुर के ग्रामीणों ने पेश की अनूठी मिसाल, अपने खर्च से गाँव मे कराया सेनेटाईज

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

त्रिलोकपुर बाराबंकी। जहाँ एक ओर पूरा देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है तो वहीं बंकी ब्लाक के ग्राम शाहवपुर में कोरोना वायरस से कैसे बचा जाए। इसको लेकर गाँववालों ने अपने खर्च पर पूरे गांव को ही सेनेटाइज कराने में जुट गए है। इसकी पहल गाँव के पूर्व प्रधान अनीस अफजाल, फैसल अंसारी, इफ्तिखार अंसारी ने की। इन लोगों ने कस्बा के अलावा जेवली, कबीरपुर, मिर्जापुर, गांव को पूरा सेनेटाइज करने की ठानी। अपने खर्च पर हर तरफ गांव को सेनेटाइज कर रहे है। वही लोगो को यह भी बताते है कि बाहर बैठकर बात न करे दूरी बनाए। यही नजारा रौशन चक गांव व अन्य गांव में देखने को मिला। और मास्क भी बांटे जा रहे है। सामाज के सरोकार में लगे पूर्व प्रधान ने कहा कि सरकार भरपूर कोसिस कर रही है। हमे सिर्फ प्रसाशन पर निर्भर नही रहना खुद भी इस मुसीबत में आगे आना होगा। श्री अफजाल ने अपनी टीम इस बात के लिए भी लगा रखा है कि कोई दिहाड़ी मजदूर, बुनकर, बढ़ाई, कुम्हार, नाई परिवार भूख से न सोने पाए। यही नही सरकार द्वारा 1 हजार की आर्थिक मदद के एलान के बाद किसे पैसा मिल रहा किसे नही की पैरवी भी अधिकारियों से कर रहे है। इस पुनीत कार्य मे दिलचस्पी दिखा रहे पूर्व प्रधान की लोग तारीफ कर रहे है। साथ ही कुछ लोग ये भी कह रहे है कि जो काम मौके के प्रधान को करना चाहिए वह पूर्व प्रधान कर रहे है।

मोहम्मद वसीम कुरेशी संवाददाता

Don`t copy text!