बाबा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मतदान जागरूकता रैली निकालकर आने वाली 7 मई को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए प्रेरित किया

मुकीम अहमद अंसारी

बिसौली। श्री देवराहा बाबा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मुड़िया धुरे की में मतदान जागरूकता रैली निकाल कर सभी लोगों को आने वाली 7 मई को ज्यादा से ज्यादा मतदान करने के लिए प्रेरित किया।

बुधवार को विद्यालय के निदेशक अखिलेश वार्ष्णेय ने हरी झंडी दिखाकर रैली को विद्यालय से रवाना किया एवं कहा की राष्ट्र के विकास एवं उत्थान के लिए मतदान करना बहुत आवश्यक है। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनू एल बत्रा ने कहा की मतदान करना हमारे देश में उत्सव माना जाता है इस उत्सव में सभी को ज्यादा से ज्यादा संख्या में भाग लेना चाहिए। बच्चों ने बहुत सुन्दर-सुन्दर होर्डिंग बनाकर एवं मतदान जागरूकता से संदर्भित नारे लगाकर पूरे कस्बे में रैली निकाल कर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम प्रभारी शारदा बबेजा ने मतदान के महत्त्व को समझाते हुए बच्चों को लोकतंत्र में भागीदारी सुनिश्चित करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी यशपाल सिंह परमार, विष्णु वार्ष्णेय, सुजीत सिंह, अखिलेश ठाकुर, पवन शर्मा, दिव्य प्रताप सिंह, सविता उपाध्याय, अनीता गुप्ता और रोमा कपूर आदि शिक्षक एवं शिक्षिकायें उपस्थित रही।

*मुकीम अहमद अंसारी बदायूं*

Don`t copy text!