28 वर्षीय विवाहिता ने घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर की आत्महत्या
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। बुधवार की देर शाम सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जवाहरपुरवा मजरे अम्बौर मे एक 28 वर्षीय विवाहिता ने घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतका एक आजीविका मिशन से जुड़ी थी तथा एक सप्ताह पूर्व ग्राम विकास प्रशिक्षण संस्थान से चार दिवसीय ट्रेनिंग लेकर आयी थी पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।
सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम जवाहरपुरवा मजरे अम्बौर निवासी विपिन वर्मा की 28 वर्षीय पत्नी कल्पना वर्मा ने बुधवार की देर शाम अपने घर के कमरे मे साडी से संदिग्ध परिस्थितियों मे फांसी का फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली मृतका आजीविका मिशन से जुड़ी थी तथा एक सप्ताह पूर्व ग्राम विकास प्रशिक्षण संस्थान कादिरपुर मे चार दिवसीय प्रशिक्षण ले घर वापस आयी थी सूचना पर पहुंची सफदरगंज पुलिस ने पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भे दिया है।
मार्ग दुर्घटना मे कंटेनर चालक की मौत

मसौली बाराबंकी। बुधवार को सफदरगंज थाना क्षेत्र के ग्राम बघौरा एच पी पेट्रोल पम्प के सामने हाइवे पार करते समय कंटेनर चालक की अज्ञात वाहन की चपेट मे आने से मौक़े पर ही दर्द नाक मौत हो गयी।
उन्नाव जनपद के हैदराबाद निवासी कंटेनर चालक नीरज कुमार सिंह लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बघौरा गांव के निकट वाहन को खड़ा कर पानी लेने के लिए हाइवे को पार कर रहा था तभी अयोध्या की ओर से अज्ञात वाहन ने जोरदार टककर मार दी जिससे कंटेनर चालक की मौक़े पर ही मौत हो गयी। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है ।

