ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता चेक करने आयी भारत सरकार की टीम
अवधेश कुमार वर्मा संवाददाता बाराबंकी
मसौली बाराबंकी। ग्रामीण स्वास्थ्य सेवाओं की पारदर्शिता चेक करने आयी भारत सरकार की टीम ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ागांव के वार्डो , ओपीडी , लेबर रूम सहित अभिलेखो की जांच पड़ताल की। अस्पताल के रखरखाव एव साफ सफाई से टीम सन्तुष्ट दिखी।
गुरुवार को सीएचसी बड़ागांव केंद्रीय टीम में शामिल एच आर की हेड भावना सिंह, सहायक कनिका, स्टेट से आये डॉ अर्पित पटनायक, डा शिवम शिंदे, मैनेजर बुंदेल सिंह ने इमरजेंसी, ओपीडी, वार्ड,दवा वितरण कक्ष, पैथालॉजी, आपरेशन कक्ष, एवं विभाग से जुड़े अभिलेखों की जांच की। क्षय रोग नियंत्रण कक्ष पहुँची केंद्रीय टीम ने क्षय रोग से पीड़ित मरीजों की संख्या एवं उनको भेजी धनराशि आदि का भी जायजा लिया।
टीम के सदस्यों ने आयुष की डाक्टर प्रीति वर्मा से गर्भवती महिलाओं के सम्बन्ध में जानकारी हासिल की तथा इमरजेंसी में तैनात डाक्टर वी के मौर्य से आपातकालीन सेवाओ की जानकारी ली टीम सदस्यों ने टीकाकरण कक्ष में टीम में पहुंचकर अभिलेख एवं वैक्सीन को देखा।
प्रसव एवं मरीज भर्ती वार्ड का भी निरीक्षण किया और मौके पर मिली महिला मरीजों से सीधा संवाद किया।
इसके पश्चात टीम के सदस्यों ने ज्योरी गांव मे पहुंच कर ग्रामीण महिलाओ से संवाद कर तीन फाइलेरिया केस को बेहतर स्वास्थ्य की जानकारी दी।
इस मौके पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बड़ागांव अधीक्षक डॉ संजीव कुमार, डा वीके मौर्य, डॉ0 प्रीति वर्मा, ऋषि वर्मा, रोहित रॉय अखिलेश पटेल, चांदनी वर्मा सहित स्टाफ के लोग मौजूद थे।

