कंपोजिट विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को विद्यालय के स्टाफ के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली
मुकीम अहमद अंसारी
बिसौली। कंपोजिट विद्यालय हर्रायपुर के छात्र-छात्राओं ने शनिवार को गांव में विद्यालय स्टाफ के नेतृत्व में मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई तथा गांव की चौपाल और गलियों में नुक्कड़ नाटक आयोजित किए गए। जहां पर अभिभावकों को शपथ दिलाई गई। बच्चों और स्टाफ ने गांव वालों को बताया कि आने वाली 7 मई को सबसे पहले मतदान करना है।विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुंवरसेन ने अवगत कराया कि मतदान स्थल पर शुद्ध व ठंडे पेयजल की सुविधा रैंप की सुविधा बैठने की व्यवस्था छायादार स्थान की व्यवस्था की की गई है। आप निर्भीक होकर के मतदान करें। रैली में ग्राम प्रधान धर्मपाल, विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष वीरपाल सिंह, विद्यालय के प्रधानाध्यापक कुंवरसेन, चित्रा एवं गांव की बीएलओ हिमानी वार्ष्णेय व हेमलता के साथ सभी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
*मुकीम अहमद अंसारी बदायूं*

