लाॅक डाउन का भय दिखाकर दुकानदार लोगो को ठग रहे है

संग्राम सिंह रावत संवाददाता ब्लाक सिद्धौर

सिद्धौर, बाराबंकी। खतरनाक वायरस कोरोना कोविड-19 से बचाव के लिए लागू लाक डाउन से उत्पन्न आमजन की विवशताओ को व्यवसाई किस्म के लोग बेखौफ होकर भोले-भाले लोगो ठगा जा रहा है। लेकिन दुकानदारों की मनमानी पूर्ण कार्यशैली पर जिम्मेदारों द्वारा विराम नहीं लगाया जा रहा है। जिसका भरपूर फायदा उठाते हुए दुकानदारों द्वारा लोगों का खुलेआम दोहन किया जा रहा है। विकास खंड सिद्धौर नगर पंचायत समेत क्षेत्र के देवीगंज असन्द्रा सेमरावा,नई सड़क,कादीपुर रसूलपुर कैसरगंज ,कोठी भानमऊ सेमरावां, जैदपुर समेत क्षेत्र के विभिन्न चैराहों पर खुली साग सब्जी, किराना स्टोर, बीज भंडार, मेडिकल स्टोर, के दुकानदारों द्वारा महंगे दामों पर सामानों की बिक्री कर लोगों को ठगा जा रहा है। पूछे जाने पर दुकानदारों द्वारा बताया जाता है कि यह सब लाक डाउन का असर है।सामान कमी की वजह से महंगाई बढ़ी है। जबकि लोगों को सामान की खरीदारी के लिए कोई दिक्कत न हो इसके लिए आवश्यक सामग्री की खरीदारी करने हेतु दुकानों के खुलने का समय व सामग्री की कीमत भी निर्धारित किया गया है। इसके बावजूद बेखौफ विक्रेता अपनी मनमानी पूर्ण कारगुजरी से बाज नहीं आ रहे हैं। जिसका खामियाजा आम आवाम जरूरतमंदों को दुकानदारों के मुताबिक मनमाने दाम देकर भुगतना पड़ रहा है।

संग्राम सिंह रावत संवाददाता ब्लाक सिद्धौर

 

Don`t copy text!