लाइब्रेरी मे पढ़ने आने वाले बच्चो को सामान्य ज्ञान की भारत 2024 की पुस्तक भेंट की ।

मुकीम अहमद अंसारी

मसौली बाराबंकी। विकास खण्ड मसौली की पंचायत भवन बड़ागांव मे संचालित लाइब्रेरी मे शनिवार को बाल विकास परियोजना अधिकारी सुलेखा यादव ने लाइब्रेरी मे पढ़ने आने वाले बच्चो को सामान्य ज्ञान की भारत 2024 की पुस्तक भेंट की ।
लाइब्रेरी के बच्चो को पुस्तकें भेंट करते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी सुलेखा यादव ने कहा कि जरूरतमंद बच्चों तक पुस्तकें पहुंचाना व रोजगार पूरक शिक्षा की जानकारी देने मे सभी को आगे आने की जरूरत है।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि नूर मोहम्मद एव पंचायत सचिव जैसराम ने आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुस्तकों सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं जुटाने में समाज के विभिन्न वर्गों के लोग निरंतर सहयोग प्रदान कर रहे हैं। इस नेक कार्य के लिए आभार जताया तथा आशा व्यक्त की समाज के अन्य लोग भी उनसे प्रेरणा लेकर पब्लिक लाइब्रेरी में पुस्तकों सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं जुटाने में स्थानीय प्रशासन का सहयोग करने के लिये आगे के लिए धन्यवाद दिया।
इस मौक़े पर पंचायत सचिव उत्तम कुमार वर्मा, सुपरवाइजर भावना राना, सीएचओ कुमारी सोनम,आदि लौग मौजूद थे।

Don`t copy text!