लाखों बच्चे और महिलाएं सऊदी सैन्य गठबंधन की बमबारी और घेराबंदी से भूख के कारण मारे गए हैं और लाखों अन्य भूख का शिकार हैं।
अभी हाल ही में यमनी अधिकारियों ने सऊदी लड़ाकू विमानों पर कोरोना वायरस से संक्रमित फ़ेस मास्क और दस्ताने गिराने का आरोप लगाया था, ताकि जो युद्ध सऊदी अरब और उसके सहयोगी युद्ध के मैदान में नहीं जीत सके वह महामारी के प्रकोप से जीत लें।हालांकि यमन में वायरस संक्रमण का यह पहला केस सामने आया है, जबकि सऊदी अरब में अब तक हज़ारों लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं, यहां तक कि सऊदी शाही परिवार के 150 से अधिक सदस्य संक्रमित बताए जा रहे हैं।यमनी अधिकारियों ने पहले ही युद्ध के कारण देश की तबाह होने वाली स्वास्थ्य प्रणाली और वैश्विक महामारी के फैलने के गंभीर ख़तरे के प्रति चेतावनी दी थी।यमन की राजधानी सना में स्वास्थ्य मंत्री ताहा अल-मुतवक्किल ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि देश भर के अस्पतालों में सिर्फ़ 1,500 बेड हैं।अल-मुतवक्किल का कहना था कि अगर देश में महामारी फैलती है तो हमें पहले दो महीनों के दौरान ही 10 लाख बेड्स की ज़रूरत पड़ेगी। महामारी की सबसे ख़राब हालत को अगर नज़र में रखें तो कुछ ही हफ़्तों में 2 करोड़ 80 लाख लोग यानी देश की 90 प्रतिशत आबादी संक्रमित हो सकती है।यमन के स्वास्थ्य मंत्री ने राष्ट्र संघ और अन्य विश्व संगठनों से वेंटिलेटर्स और जीवन बचाने वाले अन्य ज़रूरी उपकरणों की आपूर्ति की मांग भी की।
तुर्की के विदेश मंत्रालय ने यमन में संघर्ष विराम का स्वागत करते हुए इसे अच्छा फैसला बताया है।
तुर्की के विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करके सऊदी गठबंधन के नेतृत्व वाले गुटों की ओर से किये गए संघर्ष विराम का स्वागत किया है।
बयान में कहा गया है कि कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के उद्देश्य से किये जाने वाले इस संघर्ष विराम का हम स्वागत करते हैं। तुर्क के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि इस चरण में हम सभी संघर्षरत पक्षों से युद्ध विराम के अनुपालन की मांग करते हैं। इस दौरान कोई भी एसी कार्यवाही न की जाए जो कोरोना के विरुद्ध संघर्ष को प्रभावित करे। उल्लेखनीय है कि सऊदी अरब के नेतृत्व वाले गठबंधन ने शुक्रवार से दो सप्ताहों के लिए यमन में संघर्ष विराम की घोषणा की है। सऊदी गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अलमालेकी ने गुरूवार की सुबह आधिकारिक रूप से यमन में दो सप्ताहों के युद्ध विराम की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि इसकी अवधि बढ़ाई भी जा सकती है।
ज्ञात रहे कि पिछले पांच वर्षों के दौरान यमन पर सऊदी सैन्य गठबंधन के हवाई हमलों ने इस देश को पूर्ण रूप से तबाह कर दिया है। इ

