घर में सो रही विवाहित युवती से मध्य रात्रि युवक ने घर में घुसकर की छेड़छाड़ शोर मचाने पर जान से मार देने की धमकी देकर घर से भागा आरोपी के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज
सहसवान । घर में अकेली सो रही एक विवाहित युवती के घर में एक युवक ने घुसकर उसके साथ अश्लील हरकत करना प्रारंभ कर दिया जिसका युवती ने विरोध करते हुए शोर मचा दिया आरोपी युवती को जान से मार देने की धमकी देकर भाग गया पीड़ित युवती ने आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली सहसवान में धारा 354 452 506 में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है पुलिस में मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है ।
पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में थाना क्षेत्र के ग्राम निवासी एक विवाहिता ने बताया की वह रात के समय घर में अकेली सो रही थी की मध्य रात्रि 11:00 बजे के लगभग हरिओम यादव पुत्र जागन सिंह यादव घर में घुस आया तथा चारपाई पर सोते समय मुझे दबाते हुए अश्लील हरकत करना प्रारंभ कर दी मैंने उसकी गलत मनसा भापकर शोर मचाना प्रारंभ कर दिया जिस पर काफी लोग मौके पर पहुंच गए लोगों की भीड़ एकत्रित होते देखकर आरोपी हरिओम जान से मार देने की धमकी देकर भागने में सफल हो गया पुलिस ने पीड़ित विवाहित के प्रार्थना पत्र पर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज करते हुए उसकी तलाश प्रारंभ कर दी है ।
मुकीम अहमद अंसारी बदायूं

