अमरीका में मास्क की भारी कमी, लेकिन इस्राईली सेना को दिए 10 लाख मास्क, क्या यह वही लूटा हुआ माल है?

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

अमरीका में कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ लड़ाई में फ़्रंटलाइन पर मौजूद डॉक्टर और नर्सें बड़े पैमाने पर मास्क, दस्तानों और पीपीई की कमी की शिकायतें कर रहे हैं और यह देश इस महामारी से दुनिया में सबसे अधिक प्रभावित होने वाला देश बन गया है, लेकिन इसके बावजूद वाशिंगटन ने इस्राईली सेना को 10 लाख मास्क की आपूर्ति का एलान किया है।
हाल ही में फ़्रांस और जर्मनी ने अमरीका पर इन देशों के लिए जाने वाली मास्क और अन्य आवश्यक चिकिस्ता उपकरणों की खेप को लूट लेने का भी आरोप लगाया था।
इस्राईली अख़बार येरूशलम पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक़, न्यूयॉर्क परचेज़िंग एंड लॉजिस्टिक विभाग के प्रमुख लिमोर कोलिशेव्स्की का कहना है कि पिछले दो हफ्तों के दौरान, हमने बड़ी मात्रा में सर्जिकल मास्क, और चिकित्सा उपकरण ख़रीदकर इस्राईल भेजे हैं।
उन्होंने कहाः चीन में बने 10 लाख मास्क तुरंत इस्राईल के लिए भेज दिए गए, ताकि आने वाले कुछ दिनों में इस्राईली सेना उनका इस्तेमाल कर सके।
कुछ सूत्रों का कहना है कि अमरीकी सेना की तरह ही इस्राईली सेना भी बड़े पैमाने पर कोरोना वायरस की महामारी से जूझ रही है और दोनों के हज़ारों सैनिक इस ख़तरनाक वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। यही कारण है कि पेंटागन ने बहुत तेज़ी से इस्राईली सेना के लिए मास्क की इतनी बड़ी खेप भेजी है।
ग़ौरतलब है कि येरूशलम पोस्ट ने पहले इस ख़बर की सुर्ख़ी लगाई थी कि अमरीकी रक्षा मंत्रालय ने इस्राईली सेना के लिए 10 लाख मास्क भेजे हैं, यह सुर्ख़ी अभी भी ट्वीटर पोस्ट के हाइपर लिंक में देखी जा सकती है। लेकिन उसके बाद इस सुर्ख़ी को बदल दिया गया और यह नई सुर्ख़ी लगा दी गई कि इस्राईल ने चीन से सेना के लिए 10 लाख मास्क लिए हैं।

Don`t copy text!