मसौली बाराबंकी। अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बुधवार को जिले के कस्बा त्रिलोकपुर में जनसभा करते हुए भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत को जिताने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मोदी के नेतृत्व में ही भारत विकसित देश बनेगा उन्होंने अपनी पार्टी अपना दल एस के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से कमल के निशान को पार्टी का कप प्लेट निशान मान कर मतदान करने की अपील की।

चुनावी जनसभा को सम्बोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि देश में जब से एनडीए की सरकार आई है तब से कोई भी गांव व घर ऐसा नहीं जहां केंद्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थी न हों। हमारी सरकार ने गरीबों को पक्का घर, इज्जत घर, नि:शुल्क खाद्यान्न, रसोई गैस सिलेंडर, किसानों को सम्मान निधि सहित तमाम योजनाओं से लाभान्वित कर 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्व की पांच सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाला देश बन चुका है। अगले पांच सालों में हमारा देश विश्व के तीन विकसित राष्ट्रों में शामिल होगा। इस दौरान उन्होंने भाजपा पार्टी प्रत्याशी राजरानी रावत के समर्थन में पार्टी के निशान कमल को कप प्लेट मान कर भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।
पूर्व विधायक शरद कुमार अवस्थी ने अनुप्रिया पटेल का हेलीपैड पर स्वागत किया।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार मौर्य, भाजपा प्रत्याशी राजरानी रावत, डॉक्टर विवेक वर्मा, लवली रावत, नेहा आनंद, आरसी पटेल, ब्लॉक प्रमुख सूरतगंज लकी सिंह, मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह, कमलेश शुक्ला, मंच संचालक एडवोकेट सुरेश गौतम, कमला गौतम, ललित कुमार वर्मा, लल्ला वर्मा, गुड्डन मिश्रा, श्यामू अवस्थी, रवि मिश्रा, गोलू ठाकुर, श्याम सिंह, जितेंद्र वर्मा, दारा सिंह यादव थालखुर्द, रिंकू वर्मा कुरथरा सहित तमाम भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

