तुर्की का टाइगर इजराईल के साथ फ़िलिस्तीनियों को दरकिनार कर तुर्की देगा इस्राईल को मास्क और अन्य चिकित्सा उपकरण

समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ

तुर्की, इस्राईल को फ़ेस मास्क, पीपीई और दस्तानों समेत अन्य चिकित्सा उपकरण मुहैया करा रहा है। हालांकि तुर्क राष्ट्रपति रजब तैयब अर्दोगान कई बार सार्वजनिक मंच पर फ़िलिस्तीनियों पर अमानवीय अत्याचारों के लिए इस्राईल की आलोचना करते हुए नज़र आए हैं, लेकिन ऐसे वक़्त में जब ज़ायोनी शासन, कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ लड़ाई में पीड़ित फ़िलिस्तीनियों के रास्ते में तरह तरह की रुकावटें डाल रहा है, अंकारा इस्राईल को चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति कर रहा है।इस्लामी जगत में अर्दोगान की इस नीति पर सवाल उठना स्वाभाविक है, इसलिए कि वे अपनी एक इस्लामवादी नेता की छवि बनाने का काफ़ी प्रयास करते रहे हैं।प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक़, तुर्क सरकार का दावा है कि उसने मानवीय कारणों से इस्राईल के लिए चिकित्सा उपकरणों की आपूर्ति को मंज़ूरी दी है।इस्राईल से पिछले कई वर्षों की दुश्मनी के दिखावे के बाद, तुर्की ने यह क़दम उठाया है, जबकि कोरोना वायरस महामारी से वह ख़ुद भी जूझ रहा है।हालांकि यह कहना अभी जल्दबाज़ी होगी कि तुर्की के इस क़दम से इस्राईल के साथ उसके हालिया तनावपूर्ण संबंधों पर कितना असर पड़ेगा।

Don`t copy text!