होनहार बिरवान के होत चिकनेपात यह कहावत पूरी तरह चरितार्थ होती है

मुकीम अहमद अंसारी बदायूं

बिसौली। होनहार बिरवान के होत चिकनेपात यह कहावत पूरी तरह चरितार्थ होती है। अहमदाबाद मैराथन में 9 वां स्थान प्राप्त करने वाले फैजान खांन पर। फैजान खान को सबसे बड़ी मैराथन दौड़ में पदक जीतने पर एसडीएम कल्पना जायसवाल एवं तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने एथलीट को माल्यार्पण कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा फैजान ने अपने परिवार सहित पूरे जिले का नाम रोशन किया है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता। उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
फैजान का जन्म जनपद बदायूं के कस्बा सैदपुर में सन 2000 में हुआ था। उनके पिता का नाम काले खान उर्फ शाकिर है। फैजान को जिस मां ने अपनी कोख से जन्म दिया उनका नाम नसीबुम बेगम है। फैजान की प्रारंभिक शिक्षा सैदपुर के ही सैय्यद गालिब अली सैय्यद तालिब अली मेमोरियल कॉलेज से हुई। उच्च शिक्षा दास कॉलेज बदायूं से अध्यनरत है। फैजान को बचपन से ही खिलाड़ी होने की ललक ने ही उनको अपनी खेल प्रतिभा को हमेशा निखारने का ही प्रयास किया। अच्छा धावक होने के साथ ही अपने खेल का प्रदर्शन कर कई मेडल जीते।
फैजान ने बताया इंडिया का दूसरा सब से बड़ा रेस कॉम्पिटिशन अदानी अहमदाबाद मैराथन का 7 बां एडिशन 26 नवंबर 2023 को हुआ था। जिसमें भारत के सभी प्रांतों के धावकों ने भाग लिया। मैराथन में प्रतिभागियों की संख्या टोटल 15 हज़ार 7 सौ 47 थी। प्रतियोगिता फुल मैराथन 42 किलोमीटर की रेस हुई। जिसमें जनपद के सैदपुर के मोहल्ला झंडा तहसील बिसौली डिस्ट्रिक्ट बदायूं स्टेट उत्तर प्रदेश के रहने वाले धावक फैज़ान खान ने 9 वां स्थान प्राप्त किया। फैजान खांन ने इंडिया के टॉप 10 नेशनल चैंपियन में अपना नाम दर्ज कराया। 42 किलोमीटर की राष्ट्रीय दौड़ में पदक जीत कर जनपद में पहली बार आने पर एसडीएम कल्पना जायसवाल एवं तहसीलदार विजय कुमार शुक्ला ने जिले का नाम रोशन करने पर फूलमालाओं से स्वागत किया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार अच्छन खान, एसडीएम के स्टेनो जहीर आलम, एडवोकेट राजेश भारद्वाज, कुलदीप पाराशरी, बंटी, पिंटू शर्मा, हरविलास, सतपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

मुकीम अहमद अंसारी बदायूं

Don`t copy text!