एटा ~ थाना अवागढ पुलिस को मिली सफलता, बछड़े को गोली मारकर घायल कर देने की घटना में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त रिवाल्वर तथा कारतूस बरामद।
दिनांक 25.05.2024 को वादी श्री अशोक कुमार पुत्र विजयपाल निवासी बछाकर थाना अवागढ़ जनपद एटा द्वारा थाना अवागढ़ पर इस आशय की लिखित सूचना दी गई कि दिनांक 24.05.24 की रात्रि में रवि शर्मा पुत्र सतीश चन्द्र शर्मा निवासी दानतपुर थाना हाथरस गेट जनपद हाथरस जो वर्तमान में वादी के घेर के पास बनी अपनी समर पर रहता है ने वादी के बछड़े रंग काला (उम्र करीब एक वर्ष) जो वादी के घेर के सामने सड़क पर खड़ा था के अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मार दी है जिससे बछड़ा गम्भीर रूप से घायल हो गया है। इस सूचना पर थाना अवागढ़ पर मुअसं- 106/2024 धारा 336, 429, भादंवि, 27/30 आर्म्स एक्ट तथा 11 पशु क्रूरता अधि. बनाम रवि शर्मा पंजीकृत किया गया।
गिरफ्तारी – दिनांक 25.05.24 को थाना अवागढ़ पुलिस द्वारा घटना में वांछित चल रहे अभियुक्त रवि को ग्राम बछाकर में अभियुक्त की समर से कुछ दूरी पर समय करीब 09.27 बजे गिरफ़्तार किया है। अभियुक्त के कब्जे से उसकी समर से एक रिवाल्वर, एक खोका एवं दो ज़िंदा कारतूस 32 बोर बरामद किए गए हैं।

