हैदरगढ़ बाराबंकी । नगर पंचायत हैदरगढ़ में सुभाष वार्ड में बछरावां रोड पर बन रहे टैक्सी स्टैंड में शौचालय इंटरलॉकिंग एवं यात्री प्रतीक्षालय में हो रहा जमकर भ्रष्टाचार पीले ईंटों बालू युक्त मौरंग सहित अन्य घटिया सामग्री का किया जा रहा उपयोग
आपको बताते चलें कि 15
वें वित्त के तहत करायें जा रहे विकास कार्य में उड़ाई जा रही मानक की धज्जियां बड़ी बात तो यह है इओ से लेकर जेई तक अध्यक्ष से लेकर ठेकेदार सभी मिल कर रहे हैं सरकारी धन की लूटमलूट। जब मुख्य रोडो पर कराया जा रहे विकास कार्य में इस प्रकार की हो रही है धांधली तो उन जगहों को क्या कहना जहां पर नहीं पहुंचते हैं विभागीय अधिकारी और इससे भी बड़ी बात यह है नगर पंचायत में जो भी निविदाएं प्रकाशित होती हैं गिनें चुने समाचार पत्रों में या तो वह समाचार पत्र आते नहीं और आते भी हैं तो उसे दिन सप्लाई नहीं की जाती है जिससे कि यह दर्शाने में भी आसानी होती है कि हमने निविदा निकाली थी और अपने चाहते लोगों को ही दे दिया जाता है ठेका और उनसे लिया जाता है मोटा कमीशन क्योंकि अभी हाल ही की बात है आपने देखा भी होगा बीते दिनों में बाराबंकी जनपद के पलहरी में बनाए गए टैक्सी स्टैंड में भी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ने के कारण रोका गया टेंडर का पैसा। अब यह देखना होगा कि हैदरगढ़ के सक्षम अधिकारी क्या एक्शन लेते कि मामले को रफा-दफा कर यूं ही ठंडे बस्ते में डाल देते हैं।
Related Posts

