कोतवाली प्रभारी पंकज ने वक्फ कर्बला का किया दौरा, लोगों को दी हिदायत
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी 11/04/2020
बाराबंकी। कोरोना वायरस को लेकर हिंदुस्तान भर मे लाँक डाउन लगने को लेकर जिला प्रशासन पुरी तरह सतर्क नजर आ रही है। पुलिस द्वारा माइक से एलान करके लोगों को आगाह किया जा रहा है की आप लीग बेवजह सड़कों पर ना निकले। तो वहीं तेज तर्रार शहर कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह ने वक्फ बडेल कर्बला पहुँचे जहाँ पर पहले से मौजूद इमामे सज्जाद वेलफेयर सोसाइटी सदस्य व कर्बला मुतवल्ली अफाक हुसैन “असद रिजवी” नायब मुतवल्ली मंजर अब्बास कमेटी के सदस्य कल्बे अली रजा, शबी अब्बास, एसएम फाजिल “पप्पू” ने मुलाकात की श्री रिजवी ने कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह को बताया की शिया समुदाय के लोग प्रशासन का पुरा सहयोग कर रहे है और लाक डाउन का पुरा पालन भी कर रहे है। कर्बला कमेटी के नायब मुतवल्ली मंजर अब्बास ने कहा की हम लोग देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व प्रदेश के मुखिया बाबा योगी आदित्यनाथ के आदेश को फालो कर रहे है और साथ ही लोगों से ये भी अपील किया जा रहा है की लोग घरो से बाहर ना निकले लाँक डाउन का पालन करें। कोतवाली प्रभारी पंकज सिंह ने कर्बला परिसर का जायजा लिया वहाँ सन्नाटा देखकर कहा की कोरोना वायरस को हाराने के लिये जरूरी है की लाँक डाउन का पालन किया जाना जरूरी है इसके लिये लोग अपने घरो मे रहेकर सोशल डिसटेसिग का भी ख्याल रखे इससे कोरोना वायरस को हाराने का काम करेंगे।
सगीर अमान उल्लाह जिला ब्यूरो बाराबंकी

