सहपाठी ने सहपाठनि का किया ऐसा ब्रेनवाश लाखों रुपए की नकदी जेवर लेकर दलित नाबालिक सहपाठनि को सहपाठी लेकर हुआ फरार

मुकीम अहमद अंसारी

दो सहपाठियों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज

बदायूं । एक ही क्लास के सहपाठी ने दलित जाति की नाबालिक सहपाठनि का ऐसा ब्रेन वास किया की कि वह घर से परिजनों की गैर मौजूदगी में लाखों रुपए की नकदी घर में रखें सोने चांदी के जेवरात लेकर रफू चक्कर हो गई पीड़ित मां ने मामले की रिपोर्ट दो सहपाठियों के विरुद्ध थाना अलापुर में नामजद दर्ज कराई है पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती की तलाश प्रारंभ कर दी है।
थाना पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में पीड़िता की मां ने बताया कि हम पति-पत्नी सरकारी सेवारत तथा दलित जाति से तालुक रखते हैं मेरी नाबालिक पुत्री ग्राम के ही एक कॉलेज में पढ़ती थी जहां उसके अलग-अलग समुदाय के दो सहपाठियों से दोस्ती थी मेरी नाबालिक पुत्री को कस्बा अलापुर निवासी समीर पुत्र इलियास ब्रेनवाश करता रहता था उसे तरह-तरह के प्रलोभन देता रहता था जिसके कारण मेरी नाबालिक पुत्री को अपने एक सहपाठी के सहयोग से हम दंपतियों की गैर मौजूदगी में खर्च के लिए घर में रखें 274400 की नकदी 345 ग्राम सोना लगभग 460 ग्राम चांदी घर से निकलवा कर मेरी पुत्री को भगा ले गया पीड़ित मां ने दो आरोपियों के विरुद्ध मामले की धारा 363 ,366 में नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है तथा आशंका व्यक्त की है कहीं आरोपी उसकी नाबालिक पुत्री के साथ कोई बड़ा हादसा न कर दे उसने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश प्रारंभ कर दी है ।

*मुकीम अहमद अंसारी बदायूं*

Don`t copy text!