घर से प्रेमी के साथ लापता हुई नाबालिक युवती के परिजनों ने आरोपी युवक के परिजनों पर बनाया दवाव युवती घर वापस,माँ ने आरोपी के विरुद्ध कराई रिपोर्ट दर्ज
बदायूं। परिजन जब रात में गहरी नींद में सोए हुए थे तो उनकी 14 वर्षीय नाबालिक पुत्री प्रेमी के साथ लापता हो गई परिजन जब सुबह सो कर उठे तो पुत्री को बिस्तर पर ना पाकर चिंतित हो उठे उन्होंने शक के आधार पर आरोपी के घर पहुंच कर परिजनों को धमकाया जिससे आरोपी के परिजन भयभीत हो गए तो प्रेमी नाबालिक प्रेमिका को ग्राम में छोड़कर फरार हो गया परिजन नाबालिक पुत्री को लेकर थाना कोतवाली पहुंचे और मामले की रिपोर्ट थाना कुंवर गांव में आरोपी के विरुद्ध नामजद लिखा दी मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश प्रारंभ कर दी है ।
पीड़िता की माता ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि जब हम सभी परिवारजन सो रहे थे उसी समय हाकिम पुत्र महेंद्र पाल निवासी ग्राम चकोलर मेरी नाबालिक पुत्री को वहला फुसला कर भगा ले गया परिजनो ने जब आरोपी के घर पहुंच कर उसके परिजनों को मामले की जानकारी दी तथा जब उन्हें धमकी दी तथा दबाव बनाया तो आरोपी के परिजनों ने आरोपी से कहकर उनकी नाबालिक पुत्री को घर वापस छुड़वा दिया पीड़ित माता के प्रार्थना पत्र पर आरोपी के विरुद्ध धारा 363 366 में मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है तथा युवती को चिकित्सा परीक्षण हेतु जिला चिकित्सालय भेजा है ।
मुकीम अहमद अंसारी बदायूं

