दाइश के ख़िलाफ़ कुर्दिस्तान की मदद करने वाले जनरल सुलेमानी पहले शख़्स थे, बारज़ानी
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
इराक़ की कुर्दिस्तान डेमोक्रेटिक पार्टी (केडीपी) के नेता का कहना है कि दाइश के ख़िलाफ़ शहीद जनरल सुलेमानी पहले वह शख़्स थे, जिन्होंने कुर्दिस्तान क्षेत्र की मदद की थी।
केडीपी के नेता मसूद बारज़ानी ने सऊदी टीवी चैनल एमबीएस के साथ इंटरव्यू में उल्लेख किया कि दाइश ने जब इराक़ में अपने पैर पसारने शुरू किए और उसके आतंकवादी कुर्दिस्तान के निकट पहुंचने लगे तो ईरान की इस्लामी क्रांति की सेना आईआरजीसी की क़ुद्स ब्रिगेड के कमांडर जनरल सुलेमानी ने सबसे पहले उन्हें फ़ोन किया और कुर्दिस्तान के लिए तेहरान के समर्थन की घोषणा की।
बारज़ानी ने आगे कहाः जनरल सुलेमानी द्वारा संपर्क किए जाने के अगले ही दिन ईरान ने हथियारों से भरे दो विमान कुर्दिस्तान भेज दिए।
ग़ौरतलब है कि क्षेत्र में दाइश के ख़िलाफ़ लड़ाई में जनरल क़ासिम सुलेमानी का महत्वपूर्ण योगदान था, लेकिन अमरीका ने 3 जनवरी को बग़दाद एयरपोर्ट के निकट उन्हें उनके कई साथियों के साथ शहीद कर दिया।

