सुजाबली के जंगल में अचानक आग लगने से वन विभाग की लाखों की लकड़ी जलकर राख

रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी बदायूं

सहसवान। मालपुर ततेरा के सरकारी वन क्षेत्र गांव सुजाबली के जंगल में अचानक आग लगने से खैर सहित हजारों पेड़ जलकर नष्ट हो गए। जिनकी अनुमानित कीमत लाखों रुपए बताई जा रही है। सूचना पर फायर ब्रिगेड की दो गाड़िया मौके पर गई थी। मगर गंगा किनारे रास्ता न होने कारण मौके तक नहीं पहुंच सकी ।वन कर्मियों ने कई घंटों की कडी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सूत्र बताते हैं कि वन विभाग का मालपुर ततेरा में सरकारी वन क्षेत्र है। जहां हजारों की संख्या में वेशकीमती खैर के पेड़ खड़े हैं। इसके अलावा अन्य प्रजातियों के पेड़ हैं। आग लगने से वन क्षेत्र में लाखों रुपए की क्षति होने का अनुमान लगाया जा रहा है। इस संबंध में पूछने पर वनक्षेत्राधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि वन क्षेत्र में अभी कोई आग नहीं लगी है सोशल मीडिया पर जो वीडियो प्रसारित हो रहा है वह पुराना है जबकि फायर स्टेशन के प्रभारी पी एल सोलंकी ने बताया कि आग लगने की सूचना फायर स्टेशन को जिला मुख्यालय से प्राप्त हुई थी जिस पर दो गाड़ियां आग बुझाने को भेजी गई थी। मगर गंगा किनारे रास्ता न होने के कारण गाड़ियां मौके तक नहीं पहुंच सकी।

रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी बदायूं

Don`t copy text!