भारतीय किसान यूनियन राधे का हुआ विस्तार 10 जून को मसौली मे होगा धरना प्रदर्शन

बाराबंकी।भारतीय किसान यूनियन (राधे) के जिला कार्यालय डीएम आवास के सामने राष्ट्रीय अध्यक्ष राधे लाल यादव व जिला अध्यक्ष शुऐब राईन द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए राष्ट्रीय सचिव के पद पर सोनू यादव को संगठन की कमान सौंपी गई तथा मंडल प्रभारी अयोध्या के पद पर आकाश यादव व युवा जिला प्रभारी मुकेश यादव व जिला उपाध्यक्ष लवकुश गौतम व युवा नगर अध्यक्ष भोला तिवारी व युवा तहसील अध्यक्ष नवाबगंज शिव कुमार यादव सहित बड़ी संख्या में लोगों ने यूनियन की सदस्यता ग्रहण की किसानों की हक की लड़ाई के लिए सभी ने संकल्प लिया किसानों की समस्याओं के लिए हम सभी एक साथ संघर्ष करेंगे संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राधे लाल यादव द्वारा पुना घोषणा की गई आने वाली 10 जून दिन सोमवार मसौली के बरदही बाजार में सुबह 10:00 बजे किसानों की ज्वलंत समस्याओं के संबंध में धरना प्रदर्शन किया जाएगा जनपद के समस्त तहसीलों से संबंधित पदाधिकारियों व महिला कार्यकर्ताओं सहित लाठी डंडा झंडा बिल्ला टोपी सहित समय अनुसार बरदही बाजार पहुंचकर किसान सभा को सफल बनाएं समस्त पत्रकार बंधुओ से अनुरोध है किसानों की विभिन्न प्रकार की ज्वलंत समस्याओं के संबंध में धरना स्थल पहुंचने का कष्ट करें।
यह जानकारी प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉक्टर बिलाल चतुर्वेदी द्वारा दी गई।

Don`t copy text!