युद्ध विराम की घोषणा के बावजूद, यमन पर सऊदी अरब की बमबारी जारी है
समाचार एजेंसी न्यूज़ एसएम न्यूज़ के साथ
यमनी सशस्त्र बलों के प्रवक्ता का कहना है कि युद्ध विराम की घोषणा के बावजूद हमलावर सऊदी सैन्य गठबंधन अपने हमले जारी रखे हुए है।
यमनी सेना के प्रवक्ता यहया सरी ने ट्वीट करके कहा है कि सऊदी सैन्य गठबंधन ने शुक्रवार को अल-बैज़ा, मारिब और तइज़ प्रांतों को निशाना बनाया, जिसका यमनी सेना ने भरपूर जवाब दिया।सरी का कहना था कि हमलावरों ने जब भी आगे बढ़ने की कोशिश की है, उन्हें भारी जानी व माली नुक़सान उठाना पड़ा है। ताज़ा कार्यवाही में भी दर्जनों हमलावर मारे गए और बड़ी संख्या में घायल हुए हैं।शुक्रवार को ही इससे पहले सऊदी लड़ाकू विमानों ने यमन के अल-जौफ़ प्रांत पर बमबारी की।हालांकि गुरुवार को सऊदी सैन्य गठबंधन के प्रवक्ता तुर्की अल-मालेकि ने यमन में युद्ध विराम की घोषणा की थी और दावा किया था कि यह युद्ध विराम दो हफ़्तों तक चलेगा और इसे आगे भी बढ़ाया जा सकता है।

