सुबेहा बाराबंकी। वन दरोगा अनुज सिंह ने मुखबिर की सूचना पर क्षेत्र के कमेला गांव पहुंचकर एक वन माफिया को प्रतिबंधित एक हरा भरा एक अदत महुआ का पेड़ काटते हुए रंगे हाथ दबोच लिया,पकड़े गए लकड़ी ठेकेदार अनूप सिंह के खिलाफ कठोर कार्रवाई करते हुए ग्रामीण वृक्ष संरक्षण अधिनियम 1976 की धारा 4/10 व 4/28 के अंतर्गत कार्रवाई की गई है। इस कार्यवाही से क्षेत्र के लकड़ीठेकेदारों में हड़कंप मच गया है । वन दरोगा अनुज सिंह ने बताया प्रतिबंधित कटान में लिप्त पाए गए ऐसे वन माफियाओं के खिलाफ विशेष अभियान चला कर प्रतिबंधित पेड़ काटने वालों के खिलाफ शक्ति से निपटा जाएगा।
Related Posts

