सिरौली गौसपुर ।कोतवाली बदोसराय में थानाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार यादव की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक हुई । बकरीद पर्व के अवसर पर शांति और सौहार्द बनाए रखने को लेकर पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस मौके पर लोगो से 17 जून को बकरीद का त्योहार विगत वर्षों की भांति शांति पूर्वक मनाने की अपील की गई। त्योहार में बिघ्न डालने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। कहीं भी साफ-सफाई, बिजली या पानी की समस्या हो बताएं। उस समस्या का निस्तारण उस विभाग के अधिकारियों से कराया जाएगा।कुर्बानी के समय किसी भी तरह की वीडियो रिकार्डिंग कर वायरल नहीं करें। वीडियो रिकार्डिंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मीट आदि को ले जाते समय ढककर ले जाया जाए। साफ सफाई पर विशेष ध्यान दें।
इस अवसर बदोसराय निसार मेहंदी, अकरम प्रधान प्रधान संघ अध्यक्ष विकेश प्रधान, उप निरीक्षक लालता प्रसाद हिमांशु पांडे आदि पुलिस कर्मी व ग्राम प्रधान मौजूद रहे ।
Related Posts

