मांगुर मछली को मोहम्मदपुर चौकी के पीछे गड्ढा खोदवाकर नष्ट किया गया

मसौली बाराबंकी। कोलकाता से पानीपत जा रही 30 कुंतल प्रतिबंधित प्रजाति की थाई मांगुर मछली को मोहम्मदपुर चौकी के पीछे गड्ढा खोदवाकर नष्ट किया गया प्रतिबंधित मछली की कीमत करीब 20 लाख रुपये बताई जा रही है ।
बताते चले कि गत 11 जून को लखनऊ अयोध्या राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित मोहम्मदपुर चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार ने टृक नंबर यूपी 14 एच टी 5351 पर लदी मांगूर मछली को देख मत्स्य निरीक्षक , मत्स्य विकास अधिकारी रमेश चंद्र को सूचना दी मौक़े पर पहुंचे मत्स्य निरीक्षक अच्छे लाल एवं वंश राज ने मौके पर खड़ी ट्रक का निरीक्षण किया जिसमें प्रतिबंधित मछली थाई मांगुर पाये जाने पर एनबीएफजीआर तेलीबाग लखनऊ की वैज्ञानिकों की टीम के पास मछलियों का नमूना जांच के लिए भिजवाया वैज्ञानिकों की टीम ने पुष्टि की कि उपरोक्त मछली थाई मांगुर है इसके आयात निर्यात और विक्रय पर भारत सरकार द्वारा पूर्णतया प्रतिबंध लगाया जा चुका है इस मछली की कीमत रुपए 20 लाख से अधिक की अनुमानित है। प्रतिबंधित मछली की पुष्टि होने पर बुधवार को, नायब तहसीलदार अभिनव सिंह, मत्स्य विभाग के कार्यकारी अधिकारी गणेश प्रसाद, मत्स्य विकास अधिकारी रमेश चंद्र, प्रहलाद कुमार, हल्का लेखपाल सतीश तिवारी चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार ने जेसीबी मशीन से गड्ढा खुदवा कर नष्ट किया गया मत्स्य विकास अधिकारी रमेश्चंद्र की तहरीर पर नगर कोतवाली में टृक चालक अशोक मेहता पुत्र ज्ञानचंद्र मेहता निवासी नरखेरया जिला गड़वा व प्रमानंद कुशवाहा पुत्र काशीदास कुशवाहा निवासी जमुआ जनपद गड़वा झारखण्ड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

Don`t copy text!