बाराबंकी। (एसएम न्युज24) बाराबंकी जनपद के थाना सफदरगंज व वन रेंज रामनगर अंतर्गत ग्राम पंचायत चौखंडी में मोंगरे तालाब के पास वन माफियाओं ने हरे भरे प्रतिबंधित बिना परमिट के सागवन के 9 या 10 पेड़ काट कर नष्ट कर दिए जब इसकी सूचना वन विभाग के कर्मचारियों को दी गई तो वन विभाग कर्मचारी लीपा पोती में जुट गए तो वही जानकारी के अनुसार मौके पर 1 पेड़ अंधी में तेज हवा के चलते गिर गया था उसी की आड़ में कई हरे भरे प्रतिबंधित सागवन के पेड़ काट कर नष्ट कर दिए गए लगातार किसान का हवाला दिया जा रहा है
आए दिन लगातार वन रेंज रामनगर अंतर्गत हरे भरे प्रतिबंधित पेड़ो की कटान होती रहती है कहीं कोई बीमार है तो कही किसी की शादी है या फिर किसान ने अपने यूज के लिए कटा हैं लगातार अवैध काटानो के पिछे इसी तरह की रिपोर्ट लगाई जाती है इसी तरह वन माफियाओं की चांदी है वन विभाग के कर्मचारी लीपापोती में जुट जाते हैं
अब देखना ये है की खबर प्रकाशित होने के बाद इस प्रकरण पर क्या कार्यवाही की जाती है

