युवाओं ने राहगीरों को बांटा शरबत

रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी

सहसवान । भीषण गर्मी के प्रकोप से बचने के लिए बदायूं -मेरठ हाईवे पर नगर के मोहल्ला शाहबाजपुर जामा मस्जिद के पास युवाओं ने राहगीरों को शरवत वितरित किया।
काफी दिनों से भीषण गर्मी पड़ रही है सूरज आग उगल रहा है। प्यास से मनुष्य ही नहीं पशु पक्षी भी व्याकुल है। शाहबाजपुर के युवाओं ने आपस में धनराशि एकत्रित कर राहगीरों को प्यास बुझाने के उद्देश्य से शरबत का वितरण किया गया।मजाहिर अली ने कहा कि प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा सवाव है। शरवत वितरण करने वालों में सलमी, शाहरुख,फईम, मजाहिर,फरीद आदि शामिल है।

रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी

Don`t copy text!