संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव

रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी

कादरचौक। ब्लॉक कदारचौक के ग्राम अखटामई में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर विवाहिता का शव लटका मिला शव ससुरलीजन मौके से फरार मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे सीओ शक्ति सिंह,थाना अध्यक्ष उदयवीर सिंह मैं फोर्स के मौके पर पहुंच गए शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है।
पूरा मामला थाना कादर चौक के ग्राम अखटामई का है जहां पर खुशबू पत्नी मुकेश कुमार 19 वर्ष की शादी 1 साल पहले हुई थी जिसे लेकर काफी दिनों से अनबन चल रहा था जो कि शुक्रवार को 10:00 बजे के करीब आत्महत्या कर ली मायके वालों का कहना है कि मेरी बेटी को मार कर मौत के घाट उतार दिया मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वह आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है।

रिपोर्ट- मुकीम अहमद अंसारी

Don`t copy text!